You are currently viewing स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है घी, लेकिन गाय का घी है और भी बेहतर! जानिए क्या है आयुर्वेद विशेषज्ञ का कहना

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है घी, लेकिन गाय का घी है और भी बेहतर! जानिए क्या है आयुर्वेद विशेषज्ञ का कहना

गाय या भैंस के फैटी कॉमपोनेंट से घी प्राप्त किया जाता है। घी बनाने के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में, घी हेल्दी और गुड फैट का महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है। इसके अलावा, घी पोषण से भरपूर होता है, और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है। आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में देखा जाता है। जानना चाहते हैं कैसे?

अनादि काल से, यह शरीर से रोगों के दुष्प्रभावों को समाप्त करने के लिए सात्विक भोजन का एक अभिन्न अंग रहा है। घी में एक ऐसी वसा मौजूद है जो स्वस्थ लिवर और गट के निर्माण की दिशा में काम करता है।